जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल है। इसकी मदद से नागरिक अपनी शिकायतें आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और अपनी जन सुनवाई स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते हैं। Jansunwai Portal Login के लिए नागरिकों को आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करना होता है।
लॉगिन के बाद कोई भी नागरिक नई शिकायत दर्ज कर सकता है, शिकायत की स्थिति देख सकता है और विभागीय जवाब जान सकता है। शिकायत दर्ज करने के बाद एक संदर्भ नंबर (Reference Number) प्राप्त होता है जिससे आप कभी भी स्टेटस देख सकते हैं। मोबाइल के लिए जनसुनवाई ऐप भी उपलब्ध है। UP Jansunwai के माध्यम से सरकारी शिकायतें अब पारदर्शी, सरल और तेज़ी से हल की जाती हैं।
Jan sunwai Portal Overview जनसुनवाई पोर्टल का संक्षिप्त अवलोकन
फीचर | जानकारी |
---|---|
पोर्टल का नाम | जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश |
राज्य | उत्तर प्रदेश (UP) |
उद्देश्य | शिकायत दर्ज करना और स्थिति ट्रैक करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jansunwai.up.nic.in |
हेल्पलाइन नंबर | 1076 |
शुरुआत | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
सेवाएं | शिकायत पंजीकरण, जनसुनवाई स्टेटस चेक, विभागीय समाधान |
यह भी पढ़े:- Up Bhulekh Portal

What is Jansunwai Portal जनसुनवाई पोर्टल क्या है?
जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए नागरिक घर बैठे किसी भी विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। jansunwai up पोर्टल का उद्देश्य सरकारी विभागों की जवाबदेही बढ़ाना और शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है।
जनसुनवाई पोर्टल के फायदे (Benifits of Jansunwai Portal Up)
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा
जनसुनवाई स्टेटस तुरंत चेक कर सकते हैं
सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता
ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते
त्वरित शिकायत निवारण प्रक्रिया
कभी भी, कहीं भी 24/7 उपलब्ध
Jansunwai Portal Login Steps जनसुनवाई पोर्टल लॉगिन कैसे करें?
jansunwai portal login करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- jansunwai.up.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें
- होमपेज पर ऊपर दाएं कोने में Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन डिटेल्स भरें
- अपना मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।
स्टेप 4: डैशबोर्ड एक्सेस करें
- लॉगिन के बाद आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं, स्टेटस देख सकते हैं और समाधान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? Jansunwai Complaint Portal UP
1. जनसुनवाई पोर्टल खोलें
- https://jansunwai.up.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. शिकायत दर्ज करें ऑप्शन पर क्लिक करें
- होमपेज पर “शिकायत दर्ज करें” पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जानकारी भरें
- नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिकायत का विवरण, और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
4. सबमिट करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें, और आपके मोबाइल पर संदर्भ संख्या (Reference Number) प्राप्त होगी।
How to Check Jan Sunwai Online Status जनसुनवाई स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
जन सुनवाई स्टेटस चेक करने की सरल प्रक्रिया:
- सबसे पहले jansunwai.up.nic.in वेबसाइट खोलें।
- “शिकायत की स्थिति” पर क्लिक करें।
- अपनी संदर्भ संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सर्च पर क्लिक करें।
- आपकी शिकायत की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
यह भी पढ़े:- E Dharti Rajasthan
जनसुनवाई यूपी मोबाइल ऐप से शिकायत दर्ज करें ( Jansunwai Up Portal Mobile App)
आप अपने मोबाइल पर भी जनसुनवाई ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
रजिस्टर या लॉगिन करें
शिकायत दर्ज करें या jansunwai status मोबाइल पर ही चेक करें।
Services of Jan Sunwai Portal( जनसुनवाई पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं )
शिकायत दर्ज करना
शिकायत की स्थिति देखना
सुझाव देना
ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम
विभागवार शिकायत दर्ज करना
अपील का विकल्प
जनसुनवाई पोर्टल से जुड़े विभाग
- पुलिस विभाग
- विद्युत विभाग
- नगर निगम
- राजस्व विभाग
- परिवहन विभाग
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- स्वास्थ्य विभाग
जनसुनवाई यूपी पोर्टल के नागरिकों के लिए लाभ – Benifits Of Jansunwai Up Portal Public People
लाभ | विवरण |
---|---|
24×7 सेवा | किसी भी समय शिकायत दर्ज कर सकते हैं। |
भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था | बिना रिश्वत के समाधान। |
त्वरित निवारण | निर्धारित समय सीमा में समाधान। |
पूर्ण पारदर्शिता | jan sunwai status कभी भी ऑनलाइन देख सकते हैं। |
मोबाइल सुविधा उपलब्ध | मोबाइल ऐप से भी शिकायत दर्ज और स्टेटस चेक कर सकते हैं। |