प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक रोजगार बढ़ाने वाली योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लगभग 3.5 करोड़ नई नौकरियाँ पैदा करना है। इस योजना के तहत पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले युवाओं को ₹15,000 की सहायता और नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
इस लाभ को पाने के लिए आवेदक का EPFO में पंजीकरण, UAN सक्रियण और पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana – PM-VBRY) की औपचारिक शुरुआत की।
इस Viksit Bharat Rozgar Yojana का उद्देश्य देश में बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराना और युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। लगभग ₹1 लाख करोड़ रुपये के बजट वाली यह महत्वाकांक्षी योजना अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नई नौकरियाँ देने का लक्ष्य लेकर बनाई गई है, खासकर उन युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को लाभ पहुँचाने के लिए जो पहली बार रोजगार से जुड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jan Soochna Portal
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana की मुख्य विशेषताएं
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं नौकरियों पर लागू होगा, जो 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित की जाएँगी।
योजना के दो हिस्से
यह योजना दो भागों में विभाजित है – Part A और Part B।
- Part A: पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों पर केंद्रित है।
- Part B: नियोक्ताओं यानी कंपनियों पर केंद्रित है।
Part A (कर्मचारियों के लिए)
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जो पहली बार नौकरी कर रहे हों और EPFO में पंजीकृत हों। इसके तहत योग्य कर्मचारियों को ₹15,000 (एक महीने का EPF वेतन) दो किस्तों में दिए जाएँगे।
- पहली किस्त: 6 महीने तक लगातार नौकरी करने के बाद।
- दूसरी किस्त: 12 महीने नौकरी पूरी करने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (Financial Literacy Program) पास करने के बाद।
ध्यान रहे, यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी मासिक सैलरी ₹1 लाख तक है। यदि वेतन ₹1 लाख से अधिक है, तो कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
Part B (नियोक्ताओं के लिए)
इस योजना का फायदा केवल कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि नौकरी देने वाली कंपनियों को भी मिलेगा। कंपनियों को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए (जिसका वेतन अधिकतम ₹1 लाख प्रति माह हो और जिसने कम से कम 6 महीने तक निरंतर नौकरी की हो) 2 साल तक ₹3,000 प्रति माह तक का प्रोत्साहन मिलेगा।
विशेष प्रावधान:
- विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र के नियोक्ताओं के लिए यह लाभ तीसरे और चौथे वर्ष तक भी जारी रहेगा।
- EPFO में पंजीकृत प्रतिष्ठानों को यह लाभ तभी मिलेगा जब:
- यदि कर्मचारियों की संख्या 50 से कम है, तो कम से कम 2 नए कर्मचारी नियुक्त करने होंगे।
- यदि कर्मचारियों की संख्या 50 या अधिक है, तो कम से कम 5 नए कर्मचारी लगातार 6 महीने तक नियुक्त करने होंगे।
How To Apply For PM Viksit Bharat Rozgar Yojana?
- आवेदन EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) पर “Unified Portal” से किया जाएगा |
- नियोक्ता को Establishment Login से लॉगिन कर PM-VBRY सेक्शन में जाना होगा।
- नई या पुनः नियुक्त कर्मचारियों की जानकारी (नाम, UAN, आधार लिंक, जॉइनिंग डेट आदि) भरनी होगी।
- सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा (Submit) करें।
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है, इसलिए सावधानी आवश्यक है
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria For PM-VBRY)
मानदंड | आवश्यकता |
नौकरी का प्रकार | निजी क्षेत्र में पहली नौकरी |
वेतन सीमा | मासिक वेतन ₹1 लाख तक |
नियोक्ता पंजीकरण | EPFO में पंजीकृत |
रोजगार अवधि | 1 अगस्त 2025 – 31 जुलाई 2027 |
EPF अंशदान | अनिवार्य |
पहले EPFO/एक्सेम्प्ट ट्रस्ट में न होना | हाँ |
न्यूनतम कार्य अवधि | कम से कम 6 माह |
FAQs For PM Viksit Bharat Rozgar Yojana
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) एक रोजगार प्रोत्साहन योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। इसका लक्ष्य 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक 3.5 करोड़ नई नौकरियाँ सृजित करना है।
इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं दोनों को मिलेगा। कर्मचारियों को ₹15,000 तक और नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रतिमाह तक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इस योजना में आवेदन करने के लिए क्या जरूरी है?
Viksit Bharat Rozgar Yojana आवेदन करने के लिए आवेदक का EPFO में पंजीकरण, UAN (Universal Account Number) सक्रिय होना और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।